प्रवेश प्रक्रिया

विद्यालय में प्रवेशार्थी बालक-बालिकाओं को अपने स्तरानुसार प्रवेश परीक्षा देनी होती है क्योंकि कक्षा निर्धारण में प्रवेश परीक्षा की ही मुख्य भूमिका होती है।

शिशु से 5 तक प्रवेश के लिए:- बिना रजिस्ट्रेशन सामान्य टेस्ट (लिखित व मौखिक) लेकर।

6-9 व 11 के लिए:-

1. रजिस्ट्रेशन:- उक्त कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजि० प्रथम जुलाई से प्रारम्भ होता है। इसके लिए रू0 50/- शुल्क देय होता है। |
2. प्रवेश परीक्षा:- प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं को सम्बन्धित विषयों के अध्ययन हेतु लिखित परीक्षा देना होता है। प्रवेश परीक्षा में 6 के बच्चों को कक्षा 5 के स्तर की सा० हिन्दी, गणित व अंग्रेजी विषयों के तथा 9 व 11 के प्रवेशार्थी कक्षा 8 व 10 के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि विषयों के वस्तुनिष्ठ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित किये जाते हैं प्रवेश परीक्षा की तिथियां रजि० के समय अवगत करा दी जायेगी। |

परीक्षाएं


परीक्षाएं परीक्षा का समय परीक्षा का परिणाम
मासिक परीक्षाएं अगस्त, नवम्बर, फरवरी परीक्षा से 1 सप्ताह के अन्दर
अर्द्धवार्षिक परीक्षा दिसम्बर- तृतीय सप्ताह परीक्षा के 10 दिन बाद
वार्षिक परीक्षा अप्रैल-द्वितीय सप्ताह 20 मई

प्रतियोगी परीक्षाएं

बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं ज्ञान संवर्धन के लिए समय-समय पर विद्यालय समय में ही निम्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनमें बच्चे स्वेच्छा से भाग लेते हैं :

1. हिन्दी व अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता |
2. सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी |
3. गायन |
4. कला |
5. विज्ञान |
6. वाद-विवाद एवं भाषण |
7. निबन्ध एवं पत्र लेखन |
8. खेल प्रतियोगिताएं |